गगन नामदेव
लॉकडाउन में शराब के ठेके का सेल्समैन इनोवा वाहन में अवैध तरीके से शराब की सप्लाई करते हुए कनखल थाना पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा है। पुलिस ने वाहन और शराब को सीज कर दिया है।आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कनखल पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। कनखल थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जगजीतपुर शराब के ठेके के सेल्समैन करन भाटिया पुत्र रविंद्र भाटिया निवासी सोनीपत हरियाणा, हाल निवासी ऋषभ अपार्टमेंट, पुरूषोत्तम विहार कनखल को दो पेटी रायल स्टैग और तीन पेटी 8पीएम शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी करन शराब की सप्लाई करने जा रहा था। चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक शंभू सिंह सजवाण, कांस्टेबल मुकेश नेगी औी रणजीत सिंह शामिल रहे।
- कविता के रंग में रंगा DPS रानीपुर, नन्हीं प्रतिभाओं ने बिखेरी रचनात्मकता
- संस्कार और आधुनिक शिक्षा के संगम का प्रतीक बना SDIMT
- HEC कॉलेज में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, दही-हांडी ने बांधा समां
- मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
- 26 मदरसों को मिली मान्यता, आधुनिक शिक्षा से ही संवरेंगे बच्चों के भविष्य: धामी








