नवीन चौहान
रूड़की के कृष्णा नगर मोहल्ले में बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवती पर चाकू से हमला बोल दिया। उसकी गर्दन पर किये गए वार से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उसे वहां से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। देहरादून हायर सेंटर ले जाते समय युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी और हमलावर तीनों युवकों में से एक को भीड़ ने पकड़ लिया जबकि दो मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर मौके पर तनाव है। सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा एसपी देहात परमेंद्र डोभाल भी पहुंच गए। उनके सामने भी लोगों की भीड़ ने अपना रोष जताया। बताया जा रहा है युवती इंटर की पढ़ाई के बाद बुटीक का काम कर ती थी। पुलिस ने हिरासत में लिए युवक से पूछताछ कर उसके साथ के हमलावर युवकों के बारे में जानकारी हासिल की है। युवती का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच पड़ताल कर रही है।
- कविता के रंग में रंगा DPS रानीपुर, नन्हीं प्रतिभाओं ने बिखेरी रचनात्मकता
- संस्कार और आधुनिक शिक्षा के संगम का प्रतीक बना SDIMT
- HEC कॉलेज में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, दही-हांडी ने बांधा समां
- मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
- 26 मदरसों को मिली मान्यता, आधुनिक शिक्षा से ही संवरेंगे बच्चों के भविष्य: धामी







