भाभी का अश्लील वीडियो बनाया, संबंध बनाने के लिए वायरल करने की दी धमकी




Listen to this article

नवीन चौहान.
एक महिला का उसके रिश्ते के देवर ने नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उसे वीडियो को दिखाकर आरोपी देवर उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

पुलिस के अनुसार मुम्बई निवासी महिला कुछ वक्त पहले ससुराल आई थी। एक दिन बाथरूम में नहाते समय रिश्तेदार ने उसका वीडियो बना लिया।

बाद में इस रिश्तेदार देवर ने वीडियो दिखाते हुए महिला पर संबंध बनाने का दबाव डाला। बात न मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

देवर की हरकतों से परेशान महिला ने पति को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी से मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा।

जिसके बाद 30 सितंबर को महिला ने मुम्बई के वनराई थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।

घटनास्थल गाजीपुर में होने की वजह से विवेचना ट्रांसफर होकर लखनऊ आई। पुलिस ने
आरोपी को केस के आधार पर जुगौली क्रासिंग के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।