सैक्स रैकेट में पकड़ी गई दो विदेशी लड़कियां, एक रात के लेती थी 20 हजार रूपये




नवीन चौहान.
क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे सैक्स रैकेट का खुलासा किया है जिसमें विदेशी लड़कियां शामिल थी।

पुलिस ने इन दोनों विदेशी लड़कियों के अलावा एक कैब चालक को गिरफ्तार किया है, इसे दो हजार रूपये कमीशन मिलते थे।

यह रैकेट ​दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया है। गिरफ्तार लड़कियों की उम्र 24 और 28 साल है।

ये दोनों फिलहाल महिपालपुर में रहती है। गिरफ्तार चालक का नाम पूरन सिंह है वह जहांगीर पुरी का रहने वाला हैं

पुलिस के मुताबिक लड़कियां एक रात के लिए 20-20 हजार रुपये चार्ज करती थीं, जबकि कैब ड्राइवर को दो हजार रुपये कमिशन के तौर पर मिलते थे।

ये दोनों लड़कियां टूरिस्ट वीसा पर भारत आई थी दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली है।

डीसीपी (क्राइम) मोनिका भारद्वाज के मुताबिक एएसआई बलराज को कुछ विदेशियों के सेक्स रैकेट चलाने की खबर मिली थी।

जांच पड़ताल में पता चला था कि मोनू नाम का एजेंट जिस्मफरोशी के लिए विदेशी लड़कियों की सप्लाई करता है।

पुलिस ने इस एजेंट से 3-4 विदेशी लड़कियों की सप्लाई के लिए कॉन्टैक्ट किया गया।

एजेंट ने एक रात के लिए एक लड़की के 20 से 25 हजार रुपये चार्ज करने की बात कही।

जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की एक टीम बनाई गई। सौदा तय होने पर रोहिणी के सेक्टर-15 स्थित बैंक बड़ौदा के पास ये लड़कियां पहुंचीं

दोनों लड़कियों ने एक रात के 20-20 हजार रुपये की डिमांड की। जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कैब ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया, वह एक ग्राहक के दो हजार रूपये कमीशन लेता थां

पूछताछ में दोनों विदेशी लड़कियों ने बताया कि वे भारत में टूरिस्ट वीजा पर आईं और यहां ज्यादा समय तक रुक गई थीं।

बताया कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा कमाने की खातिर जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ गईं।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश में जुटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *