नवीन चौहान.
पाकिस्तान से इंसानियत तो शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में चार महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। चोरी के शक में उनके बीच सड़क पर कपड़े उतरवाए गए। यही नहीं कपड़े उतरवाने के बावजूद लोगों ने इनकी लाठी डंडो से पिटाई की।
इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आयी। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम में चारों महिलाएं दया की भीख मांगती हुई नजर आ रही हैं।
पीड़ित महिलाओं का कहना था कि वो फैसलाबाद के एक बाजार में कूड़ा बीनने गई हुई थीं। इसी बीच उनको प्यास लगी तो वे उस्मान इलेक्ट्रिक स्टोर पर जाकर पानी मांगा। लेकिन दुकान मालिक सद्दाम ने उन्हें दुकान से चोरी करने वाला समझ कर आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी।
इसी बीच वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने महिलाओं के कपड़े उतरवाए, उन्हें सड़क पर नंगा चलाया और उनकी पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं में एक लड़की भी थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार भी किया गया है, पूरे मामले की जांच चल रही है।