कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो परिवार के साथ घर छोड़कर भागे








Listen to this article

नवीन चौहान.
कनाड़ा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार ने भारी विरोध प्रदर्शन की वजह से देश की राजधानी स्थित अपने आवास को छोड़ दिया है। पीएम अपने परिवार के साथ एक गुप्त स्थान पर चले गए हैंं

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन जनादेश और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग को लेकर कनाड़ा प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को हजारों ट्रक चालक और अन्य प्रदर्शनकारी राजधानी शहर में एकत्रित हुए। उन्होंने पीएम ट्रूडो के आवास को घेर कर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों ने अपने करीब 70 किमी लंबे काफिले को ‘फ्रीडम कान्वॉइ’ नाम दिया है। ट्रक वाले कनाडा के झंडे के साथ ‘आजादी’ की मांग वाले झंडे लहरा रहे हैं।

सड़कों पर हजारों की संख्या में बड़े-बड़े ट्रकों की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं और ड्राइवर उनके हॉर्न लगातार बजाकर सरकार का विरोध कर रहे हैं। वे संसद के पास पहुंच गए हैं।