योगेश शर्मा.
कोतवाली लक्सर पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मारपीट के एक मामले में फरार चल रहा था।
- एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में जनपद स्तर पर इनामी/ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
- अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा 5000/- के इनामी अभियुक्त दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र मुनफैत को गिरफ्तार किया गया।
- दिलशाद ग्राम खडंजा कुतुबपुर लक्सर का रहने वाला है। वह काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम
- अमरजीत सिंह-प्रभारी निरीक्षक लक्सर
- व०उ०नि० अंकुर शर्मा
- उ०नि० मनोज नौटियाल
- उ०नि० अहसान अली-sog
- कानि० अनिल
- कानि० यशपाल