नवीन चौहान.
यूपी के आगरा जिले से हत्या की एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक सिपाही की पत्नी की हत्या उसके ही ससुर ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर घर के बाहर आकर बैठ गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस वक्त कुल्हाड़ी से हमला किया जब वह खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची।
पुलिस पूछताछ में आरोपी रघुवीर ने बताया कि छोटी बहू बात-बात पर झगड़ा करती थी। छह महीने पहले बड़े बेटे की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी भी घर में रहती है। सोमवार रात को छोटी बहू ने बड़ी से झगड़ा किया। मैंने रोका तो मुझे लात मार दी जिससे मैं गिर पड़ा। छोटी बहू के इस व्यवहार से मैं पूरी रात तनाव में रहा, सो भी नहीं सका। सुबह उठा तो तनाव में ही कुल्हाड़ी से बहू को काट डाला।
पुलिस का कहना है कि अभी तक यही बात सामने आयी है कि सोमवार रात को दोनों बहुओं में झगड़े के दौरान रघुवीर ने समझाने का प्रयास किया था। इसी दौरान छोटी बहू ने उसे लात मार दी। इस वजह से उसने आज सुबह हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से आरोपी से अभी और पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








