नवीन चौहान.
लगातार हो रही बारिश से उत्तराखंड की सभी नदियां उफान पर हैं। बरसाती नाले भी उफनते हुए बह रहे हैं। कई स्थानों पर नदी नालों का पानी घरों में घुस आया है। रूड़की शहर में भी रास्तों में जगह जगह पानी भरा है।

खानपुर क्षेत्र में तटबंध टूटकर कर पानी खेतों में आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी से खेत तबाह हो गए हैं। बाणगंगा का पानी जगह जगह भर गया है। क्षेत्र के शाहपुर गांव के जंगल में अपनी जमीन पर रखवाली कर रहा परिवार बाढ़ में फंस गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू कर वहां फंसी एक महिला का सुरक्षित बाहर निकाला।
- UGC एक्ट और SC-ST कानून में बदलाव की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा स्वर्ण समाज
- नई दिल्ली में गूंजा उत्तरकाशी का नाम, डॉ. चंद्र लाल भारती को मिला ‘राष्ट्र रत्न सम्मान’
- कान्हा की भक्ति में डूबी मेरठ पुलिस, श्रद्धापूर्वक मनाया जन्माष्टमी का पर्व
- हरिद्वार के पुलिस कप्तान का बड़ा फैसला, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले
- नगर आयुक्त नंदन कुमार ने UIIDB योजना का किया स्थलीय निरीक्षण








