दीपक चौहान.
किसी काम को शिददत से करने के लिए जुनून चाहिए। जनता को अगर राहत पहुंचाने की मंशा हो तो कुर्सी छोड़कर सड़क पर आना ही होता है। ऐसा ही कुछ एसडीएम पूरण सिंह राणा ने किया। बारिश में पानी के साथ बहकर सड़क पर आए मलबे को हटाने के लिए एसडीएम पूरण सिंह राणा ने हिल बाईपास मार्ग और भीमगोड़ा मार्ग पर सड़क से मलबे को हटाने के लिए नगर निगम और पीडब्लूडी के कर्मचारियों के बीच खड़े होकर कार्य कराया। इसी के साथ सड़क को साफ कराकर यातायात व्यवस्था के लिए सुचारू किया।

एसडीएम पूरण सिंह राणा यूं तो अपने काम में पूरे परफेक्ट है। किसी कार्य को करने की ठान ले तो उसको पूरा करके ही दम लेते है। जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा संजीदा दिखलाई देते है। कांवड़ मेले में उनका उत्तरदायित्व भी ज्यादा ही है। ऐसे में आसमानी बारिश उनको चुनौती पेश कर रही है।

हरिद्वार में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश प्रशासन की पूरी परीक्षा ले रही है। ऐसे बरसात के साथ पहाड़ी से मलबा भी सड़क पर आ रहा है। इसी तरह बाईपास मार्ग की सड़कों सिल्ट जमा हो गई। जिसके चलते जनता का चलना मुश्किल हो गया। लेकिन एसडीएम पूरण सिंह राणा ने एक घंटे तक ख्रुद सड़क पर खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया और सड़क को साफ कराने में उल्लेखनी भूमिका निभाई।
- प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- एनएच-334ए के लिए अधिग्रहण वाली जमीन को छोड़ बाकी भूमि से हटी खरीद-फरोख्त पर रोक
- आस्था, अनुशासन और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है दंडवत यात्रा : स्वामी करौली शंकर महाराज
- सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर जी महाराज: महंत दुर्गेशानंद
- कुंभ की दिव्यता, राष्ट्र की एकता और मां गंगा की निर्मलता के लिए महामंडलेश्वर शंकर करौली महादेव ने किया रुद्राभिषेक


