नवीन चौहान.
बिजनौर में मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़द गया है। थाना मंडावली क्षेत्र की कोटावाली नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से एक यात्रियों से भरी बस उसमें फंस गई। बस को पानी में फंसे देख यात्रियों की सांस अटक गई।
बताया जा रहा है कि रोडवेज की बस अचानक आए पानी के बहाव में फंस गई। जिसके बाद बस में सवार करीब तीन दर्जन यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बस को बहने से रोकने के लिए जेसीबी मशीन मंगायी गई। पहले पुल से ही रस्सी डालकर बस को बहने से रोकने और यात्रियों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो एक जेसीबी मशीन को पानी के अंदर ही उतारा गया। जेसीबी मशीन ने बस को पानी के तेज बहाव में पलटने से रोका और एक एक कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

- एचआरडीए की ज्वालापुर में कार्रवाई, दो अनाधिकृत निर्माण सील
- मानसून में 24 घंटे अलर्ट रहे आपदा परिचालन केंद्र: दीपक रावत
- मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और समयबद्धता पर आयुक्त दीपक रावत ने दिया जोर
- हरेला पर्व पर मसूरी में वृहद वृक्षारोपण, मंत्री गणेश जोशी और विधायक किशोर उपाध्याय ने लिया भाग
- बारिश का ऑरेज अलर्ट, 18 जुलाई को देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश




