नवीन चौहान.
यूपी में शासन ने 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। इनमें बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि बरेली में कांवड़ियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में उन पर यह गाज गिरी है। सुशील चन्द्र भान को बरेली का नया एसएसपी बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिन अफसरों के तबादले किये गए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं—
सुशील चंद्र भान बरेली के नए एसएसपी
मिर्जापुर के एसपी संतोष मिश्रा
कुंवर अनुपम सिंह अमरोहा के नए एसपी बने
विनीत जायसवाल चंदौली के एसपी बनाए गए
बांदा के एसपी अभिनंदन मिर्जापुर के एसपी बने
मोहम्मद मुश्ताक ललितपुर के एसपी बनाए गए
अमित कुमार आनंद कन्नौज के एसपी बनाए गए
अंकुर अग्रवाल बांदा के नए एसपी बनाए गए
चक्रेश मिश्रा सीतापुर के नए एसपी बने
आदित्य को एसपी रेलवे आगरा बनाया गया
अभिषेक अग्रवाल सिद्धार्थनगर के नए एसपी
कुलदीप सिंह संभल के नए एसपी बनाए गए
बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी हटाए गए

- SSP ने अर्दली रूम में अभिलेखों का किया निरीक्षण, समयबद्ध कार्रवाई और अनुशासन के दिए निर्देश
- पति की कातिल पत्नी इल्मा गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
- CBSE नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में जगजीतपुर डीएवी के खिलाड़ियों का दबदबा, जीता स्वर्ण पदक
- 2027 में बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार, हरिद्वार की सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य: बांसुरी स्वराज
- उद्योगों के लिए सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

