अनीस अहमद.
मेरठ। समाजवादी पार्टी ने शफीक अहमद को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। शनिवार को समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव की लिस्ट जारी की।
शफीक अहमद को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में चारों तरफ खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने शफीक अहमद का आवास पर जाकर फूल मालाओं से स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों का शफीक अहमद के आवाज पर बधाई देने का तांता लगा हुआ है। शफीक अहमद ने कहा, जिस तरह पार्टी ने विश्वास करके पद दिया है। उसी तरह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूंगा। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिन रात मेहनत करूंगा। इस दौरान शफीक अहमद ने सचिव बनाए जाने पर पार्टी का आभार व्यक्त किया।