नवीन चौहान.
कोतवाली मंगलौर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमें में पोक्सो की धाराओं की बढोत्तरी की हैै।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 25-06-2023 को लंढ़ौरा निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर में शिकायत देकर शेर अली व एक अन्य पर स्वयं की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 26.06.2023 को अभियुक्त शेर अली को नगला इमरती क्षेत्र से पकड़ा गया। अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमें में पोक्सो एक्ट की धाराओं की बढोत्तरी की गई है।
पुलिस टीम
1.म0उ0नि0 सीमा आर्य
- कांस्टेबल संजय
- कांस्टेबल मनीष
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








