भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दूबे ने किसा सुसाइड़, होलट में लटका मिला शव




नवीन चौहान.
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की वाराणसी के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शूटिंग के बाद आकांक्षा दुबे होटल में गईं थीं। इसके बाद वह वापस नहीं आईं।

रविवार को भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

आकांक्षा दूबे की उम्र करीब 25 साल थी और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। इससे पहले वह टिक टॉक पर फेमस हुई थी। भदोही की रहने वाली आकांक्षा की उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में गिनती होती थी।

आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं। इंस्ट्राग्राम पर आंकाशा का एक वीडियो भी मिला है जिसमें वह रोती हुई दिख रही हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। कमरे से साक्ष्य जुटाए गए हैं। उनके साथी कलाकारों से भी जानकारी की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *