न्यूज 127.
नगर निगम वार्ड 18 में कूड़ा उठाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा पार्षद द्वारा गुस्से में चलायी गई गोली से एक चालक घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए कर्मचारियों ने पार्षद की जमकर पिटाई की, जिसमें पार्षद लहूलुहान हो गया। इस दौरान निगम के चालकों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया और पूरे मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मेरठ नगर निगम के वार्ड 18 में कूड़ा उठाने को लेकर ड्राइवर से पार्षद रविंद्र का विवाद हो गया। आरोप है कि वार्ड 18 के भाजपा पार्षद रविंद्र अपने साथियों के साथ सूरजकुंड स्थित नगर निगम के डिपो पर पहुंचा, जहां उसका डिपो इंचार्ज से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पार्षद ने ताबड़तोड़ पिस्टल से गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली नगर निगम के ड्राइवर के पैर में लग गई। इसके बाद डिपो में मौजूद चालक और कर्मचारियों ने पार्षद को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान ड्राइवरों ने रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ सिविल लाइन भारी पुलिस बल के साथ डिपो पहुंच गए। उन्होंने घायल ड्राइवर को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भेज दिया। एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कही है।
Big news: भाजपा पार्षद ने नगर निगम के डिपो में चलायी गोली, चालक हुआ घायल


