बड़ी खबर: सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुंचा कैमरा, सभी सुरक्षित




नवीन चौहान.
सिलक्यारा टनल मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। राहत कार्य में जुटी टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने गुफा में फंसे मजदूरों तक कैमरा पहुंचाकर उनका हाल जाना।

वहीं दुनिया के मशहूर टनल भू वैज्ञानिक ऑस्ट्रेलिया के R Ranold उत्तरकाशी पहुँच चुके है। उन्होंने काम करने से पहले छेत्रपाल देवता बोखनाथ जी की पूजा की। भूमि को प्रणाम किया। R Rnold उत्तरकाशी में टनल कार्य कर चुके हैं। देवभूमि मे रहने की वजह से वो भी जानते है इस भूमि से देवताओं की मान्यता कितनी है। R Rnold ने साफ कहा है उनको निकालने के लिए हाथ से भी मिट्टी खोदनी पड़ सकती है। उनका कहना है कि जल्द ही मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला जाएगा। राहत कार्य में जुटी टीम दूने उत्साह के साथ अब काम में जुट गई है।

मजदूरों तक 6 इंच का लोहे का पाइप अंदर तक पहुंच गया है। अब मजदूरों को पका हुआ भोजन भी मिल सकेगा। यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है। इसका वीडियो और फ़ोटो भी जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलवार को मंगलमयी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज मंगलवार सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजकर उनकी बात परिजनों से कराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मनोयोग से बचाव कार्य मे जुटी है। जल्द सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जल्द अंजाम तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन श्रमिकों के परिजन घटना स्थल तक नहीं पहुंचे हैं, उन तक भी श्रमिकों की कुशलता की सूचना भेजी जाए। इसके लिए वीडियो और फ़ोटो भी भेजी जाए ताकि परिजनों का हौसला कायम रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *