ब्रेकिंग: केदारनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तरकाशी से श्री केदारनाथ जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर एनएच 707A टिपरी-नंदगांव मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब डेढ़ किमी आगे डबा खाले नामे तोके के पास सड़क पर पलट गई। बस में 33 यात्री सवार बताए गए। हालांकि अभी यात्रियों की संख्या की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में घायल तीन लोगों को एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी नंदगांव लाया गया। इन घायलों में 1 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल है। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ मौके पर रवाना हो गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटना के बारे में जनपद के अधिकारी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य त्वरित गति से करने के निर्देश दिये हैं।