नवीन चौहान.
देशभर में चर्चित हुए पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे प्रकरण में शासन द्वारा कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित किये जाने की सोशल मीडिया में चल रही खबरों पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

सोशल मीडिया में खबर चल रही है कि होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि कार्रवाई करने के लिए शासन ने जांच रिपोर्ट का परीक्षण शुरू कर दिया है। अपर मुख्य सचिव होमगार्ड्स अनिल कुमार ने कहा कि रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद निलंबन करने और विभागीय जांच शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।
बता दें कि डीआईजी होमगार्ड संतोष कुमार ने सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट डीजी बीके मौर्य को सौंपी थी। डीजी ने अपनी संस्तुतियों के साथ इसे शासन भेज दिया था। अनिल कुमार ने सोशल मीडिया में चल रहीं उन अटकलों को खारिज कर दिया जिसमें मनीष दुबे के निलंबन की बात कही जा रही है। कहा कि जब तक परीक्षण पूर्ण नहीं हो जाता, निलंबन का फैसला नहीं होगा। मालूम हो कि बुधवार दोपहर से सोशल मीडिया पर मनीष दुबे के निलंबन की बातें चल रही हैं।
- स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026: मेरठ में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- नेशनल हाईवे पर श्यामपुर पुलिस और NHAI की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
- मेरठ में खिलौनों के गोदाम में अवैध पटाखों का भंडारण: देहलीगेट पुलिस ने की छापेमारी, एक गिरफ्तार
- एमएलसी चुनाव-2026: मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा और पुलिस बल तैनात
- कैबिनेट की बैठक में 7412 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को मंजूरी, हरिद्वार में बनेगा केंद्रीय किचन


