केबिनेट मंत्री मदन कौशिक बोले सुप्रीम कोर्ट में होगी पैरवी




Listen to this article

नवीन चौहान
केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सेलाकुई को नगर पंचायत बनाने की पहल की। उन्होंने कहा कि सेलाकुई नगर पंचायत बनाने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है।
यमुना कालोनी आवास पर नगर विकास के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये, सेलाकुई को नगर पंचायत बनाने की समीक्षा की गई। बताते चले कि सेलाकुई नगर पंचायत बनाने का निर्णय सरकार ने पहले ही ले लिया गया था। किन्तु माननीय उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद इस पर अग्रिम कार्यवाही रूक गई थी। परन्तु अब यह निर्णय लिया गया कि सेलाकुई को नगर पंचायत बनाने के लिये माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये स्थगन आदेश को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी जायेगी।
इस बैठक में विधायक, सहसपुर सहदेव पुंडीर, सचिव, नगर विकास शैलेश बगौली, निदेशक शहरी विकास विनोद सुमन, नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय इत्यादि थे।