न्यूज127
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के शांतिपुरम कॉलोनी में बाइक सवार नकाबपोश बदमाश एक महिला की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के करीब दो घंटे बाद पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कुछ पता नही चल पाया है। बदमाश बिना नंबर की स्पेलडर बाइक पर सवार बताए गए है।
कनखल के मित्र विहार कॉलोनी निवासी अमित रस्तोगी की पत्नी राखी रस्तोगी बुधवार को करीब एक बजकर 10 मिनट पर अपने बच्चे को शांतिपुरम कॉलोनी स्थित नीलेश्वर पब्लिक स्कूल से लेने पहुंची। वह गली से निकल रही थी कि पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश युवक ने चेन लूट ली। राखी ने शोर मचाया तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। सिडकुल की आईटीसी कंपनी में सुपरबाइजर अमित रस्तोगी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
हरिद्वार में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात, महिला से लूटी चेन




