सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार




आगरा: प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल का दीदार किया। सीएम ताज परिसर में तकरीबन 35 मिनट तक ठहरे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताज के दीदार के साथ ताज कि पिछले हिस्से से यमुना को भी निहारा और यमुना की दयनीय स्थिथि सुधार के लिए अधिकारियों से बात की। सीएम करीब 13 मिनट शाहजहां और मुमताज की कब्र के पास रहे। इस दौरान एएसआई के सुपरिटेंडेंट भुवन विक्रम ने उन्हें ताज के इतिहास से अवगत कराया।

इसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया, कहा -लोग आपत्ति कर रहे थे, कि आप आगरा क्यों जा रहे हैं।ये आपत्ति उन्हें ही थी, जिन्होंने जातिवाद के खेमे में समाज को बांट दिया था। आगरा को पर्यटन के क्षेत्र में हम स्थापित कर रहे हैं। तो उनको पीड़ा हो रही है। आगरा एक ऐसा जिला है, जहां 5 वर्ल्ड हेरिटेज से जुड़ी स्मारक है। हमने एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल के लिए 65 करोड़ दिए। इसका नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगा।

मुख्यमंत्री मुख्य द्वार के पास बने ASI कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एएसआई के प्रेजेंटेशन को देखा। यह प्रेजेंटेशन ताजमहल और पर्यटन से संबंधित था। इस प्रजेंटेशन के बाद सीएम योगी ताजमहल परिसर पहुंचे और ताज का दीदार किया। ताज का दीदार करने वालों में योगी आदित्यनाथ के साथ आगरा के बीजेपी विधायक, सांसद, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *