दोहरे हत्याकांड से पुलिस जल्द उठा सकती है परदा, जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान हरिद्वार। पिता पुत्र के डबल मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के काफी नजदीक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस को क्लू हाथ लग गया है। जल्द ही पुलिस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों को सलाखों के पीछे डाल देगी। पुलिस ने घटनास्थल पर प्रयुक्त होने वाले तमाम सिम की पडताल पूरी कर ली है।इसके अलावा मरने वाले दोनों पिता पुत्र के तमाम संबंधों की जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। दोहरे हत्याकांड से परदा उठाने के लिये पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस अपराधियों की धरपकड में जुटी है।
15 अक्टूबर की सुबह पुलिस को जगजीतपुर की शांतिपुरम कालोनी में एक मकान के बंद होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस तो वह सन्न रह गई। घर में एक नहीं दो लाश पडी थी। मरने वाले दोनों पिता और पुत्र थे। पुलिस ने दोनों की जानकारी की तो पता चला कि श्यामलाल अपने पुत्र भारत के साथ रहते थे। भारत का पत्नी से विवाद चल रहा है वो अपने मायके में है। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ कनखल और एसओजी,डाग स्कावयड की टीम पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर हत्याकांड की तफतीश करनी शुरू कर दी। कनखल एसओ अनुज सिंह ने कालोनी के तमाम लोगों से दोनों पिता पत्र के चरित्र की जानकारी ली। परिवार के लोगों की हिस्टी जुटाई। मालूम चला कि मरने वाला श्यामलाल रेलवे से रिटायर्ड है। जबकि भारत की पत्नी अपने मायके में है। पुलिस का माथा ठनक गया। पुलिस के शक की पहली सुई भारत के ससुराल पक्ष की ओर घूम गई। पुलिस ने कमरों को बडी बारीकी से खंगालना शुरू कर दिया। तो भारत के मोबाइल सिम गायब मिले। घटना को लूट का स्वरूप देने का प्रयास किया गया था। पुलिस दोहरे मर्डर के केस की गुत्थी को सुलझाने में लग गई। पुलिस ने बरामद सिम की पडताल पूरी कर ली है। घटना स्थल पर प्रयुक्त सिम की जांच की जा रही है। पेंचीदा समझे जाने वाले दोहरे मर्डर से पुलिस जल्द ही परदा उठा देंगी।संभावना है कि पुलिस देर शाम तक इस हत्याकांड के आरोपियों को दबोच लेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *