वेद ऋचाओं से गुंजायमान होगा डीएवी स्कूल, जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान,हरिद्वार। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल वेद ऋचाओं से गुंजायमान होगा। भारत के विभिन्न राज्यों से आये स्कूली बच्चों को उत्तराखंड संस्कृति की झलक दिखाई जायेगा। बच्चों को गंगा रक्षा और स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया जायेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य व खेल स्पर्धा के आयोजक पीसी पुरोहित ने प्रतियोगिता के उद्घाटन से पूर्व तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया है।
जगजीतपुर डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में 21 दिसंबर की सुबह 11 बजे बालिकाओं की नेशनल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जायेगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति हरिद्वार डीएवी स्कूल के बच्चों की ओर से दी जायेगी। वेद ऋचाओं की गूंज स्कूल में सुनाई देगी। स्कूल में उत्तराखंड संस्कृति की झलक दिखलाई जायेगी। बच्चों की ओर से गढवाली और कुमाउंनी भाषाओं में एक सुंदर गीत की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके अलावा कई अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये भारत के विभिन्न राज्यों से स्कूली बच्चे हरिद्वार पहुंच गये है। स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों से मिलकर उनकी व्यवस्थाओं की संतुष्टि के बारे में जानकारी हासिल कर रहे है। हरिद्वार पहुंचने वाले बच्चों में गजब का उत्साह दिखलाई पड़ रहा है। बच्चों का ये उत्साह खेल मैदान पर पूरे जोश के साथ दिखाई देंगा। प्रतियोगिता का समापन 23 दिसंबर को पारितोषिक वितरण के साथ किया जायेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *