डीआईजी ने 9 कुख्यात अपराधियों पर घोषित किया 50-50 हजार रुपये का इनाम, लंबे समय से चल रहे थे फरार




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
मेरठ रेंज के डीआईजी ने परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों में लंबे समय से वांछित और फरार चल रहे 9 कुख्यात अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन अपराधियों में लूट, डकैती, नकबजनी और गोवध अधिनियम जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। पिछले तीन दिनों के भीतर मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों से कुल 9 अभियुक्तों पर यह कार्रवाई की गई है।

घोषित इनामी अपराधियों में मेरठ से 5, बागपत से 2 तथा बुलंदशहर और हापुड़ से 1-1 अभियुक्त शामिल हैं। इनमें सुनील कुमार (बागपत), मोनू, सिकंदर, शाह आलम, खालिद, मुरसलीन (सभी मेरठ से संबंधित), मुकीम (बुलंदशहर), तथा धर्मेंद्र व संजय (गाजियाबाद निवासी, बागपत में वांछित) के नाम प्रमुख हैं। इन सभी अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान को और तेज कर दिया गया है तथा इस तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।