न्यूज 127.
दिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेसकांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली चुनाव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना। हिंसा मुक्त चुनाव कराए गए। युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाएं। ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील है। राजीव कुमार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर यह मेरी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है।
सत्ताधारी आम आदमी पार्टी चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही राजधानी की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसी तरह भाजपा अब तक 29 और कांग्रेस 47 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।