मेरठ। जनपद के थाना परतापुर क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, घायल अभियुक्त को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार देर रात परतापुर थाना क्षेत्र के अंजोली व सोरखा के जंगल में पुलिस को गोकशों के होने की सूचना मिली। जिपर पुलिस मौके पर पहुंची और गोकशों की घेराबंदी करने लगी। पुलिस को देखकर अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गाली चलायी जो एक गोकश के पैर में जा लगी।
परतापुर इंस्पेक्टर रामफल और उनकी टीम के साथ यह मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त की पहचान शुभालीन निवासी सेक्टर 22 नोएडा के रूप में हुई। उसका एक साथी मेहताब निवासी हर्रा भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक स्प्लेंडर बाइक एक तमंचा और एक खोखा कारतूस भी मौके से बरामद किया वहीं पुलिस दूसरे आरोपी मेहताब की तलाश में भी काम में काम्बिंग की जा रही है।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








