न्यूज 127, दौराला/मेरठ।
क्षेत्र के दौराला ब्लॉक में एमएलसी शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक चेयरमैन विमल शर्मा, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला और भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

दौराला विकास खंड दौराला परिसर में शुक्रवार को मेरठ खंड स्नातक 43.3 प्रतिशत और शिक्षक 68.9 प्रतिशत मतदान हुआ। विकास खंड परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से शिक्षक और स्नातक मतदाताओं ने मतदान आरंभ कर दिया था। मतदान केन्द्र पर सायं चार बजे मतदान समाप्त हुआ और पोलिंग पार्टी मतपेटियों को पुलिस सुरक्षा में लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर जमा कराने के लिए रवाना हुए।
मतदान केंद्र से 100मीटर से अधिक दूरी पर दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में मतदान पर्ची केंद्र बनाया गया। केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं को पर्ची देते हुए मतदान के लिए जागरूक किया गया। मतदान केंद्र पर पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान करने की अपील की। इस दौरान मंडल महामंत्री रवि पूनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, अनिल फौजी, धीर सिंह सैनी, मोहन सैनी, मोहित राणा, प्रशांत अहलावत, धर्मेंद्र अहलावत, मुदित विहान, संदीप विहान, जिला उपाध्यक्ष दीपक अहलावत, आशीष प्रताप, नवनीत खरे, जितेंद्र प्रधान, सचिन बराच, संजय नामदेव, सोनू प्रजापत, मनोज, सेंसर पाल और विनीत विहान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


