न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
एमएलसी शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पूरी सक्रियता दिखाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
इस दौरान पार्टी के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सदस्य बाबूराम, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह आहूजा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश, कैंट मीडिया प्रभारी अनन्त यादव, कैंट उपाध्यक्ष ज्वाला सिंह, कैंट सचिव शाहरूख खान, कैंट सचिव अमित, कार्यकर्ता सन्नी लोधी, प्रदेश सचिव सुभाष यादव और जिला सचिव अनिल पाल शामिल रहे।
सभी नेताओं ने पार्टी की मजबूती और चुनाव के महत्व पर जोर दिया। मेरठ शिक्षक एमएलसी सीट पर दोपहर 2 बजे तक 46.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर शिक्षकों और मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थाएं की गई। अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और चुनाव के अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।


