न्यूज 127.
हाथरस भगदड़ कांड में आरोपी वह एक लाख का इनामी मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं बाबा के वकील एपी सिंह बोले मधुकर दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती था। उसे हमने खुद यूपी पुलिस को सौंपा है।
हाथरस पुलिस मधुकर को यूपी के अलावा राजस्थान व हरियाणा में भी तलाश कर रही थी। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में मुख्य सेवादार मधुकर इकलौता नामजद आरोपी है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ से हुई 121 मौतों के मामले में फरार मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने दावा किया कि मधुकर को रात दस बजे यूपी पुलिस के विशेेष जांच दल को सौंप दिया है।