अवैध प्लाटिंग पर गरजा HRDA का बुलडोजर, 33 बीघा में विकसित की जा रही कालोनी ध्वस्त










Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा हुआ है। बुधवार को अभियान के तहत हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

प्राधिकरण के अनुसार महिन्द्रा ट्रैक्टर्स शो-रूम के सामने, कटारपुर चौक से आगे, लक्सर रोड हरिद्वार में परमिल चौधर/विकास चौहान/अंकित चौहान/हितबद्व व्यक्ति द्वारा लगभग 30 बीधा भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर सीसी रोड आदि तथा लगभग 15 भूमि पर ईंट चिनाई के साथ साथ रोड व प्लाटिंग कर कालोनी काटने का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

नहर पटरी रूड़की रोड़, मंगलौर, तहसली रूड़की क्षेत्र में मुकरम/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 2 से 3 बीघा में कालोनी काटे जाने का निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है।

स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा जेसीबी की सहायता से अनाधिकृत प्लाटिंग/विकास कार्याे को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।