पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 11 उपनिरीक्षकों के तबादले








Listen to this article

, देहरादून।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत 11 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित करते हुए नई तैनाती दी गई है।
जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक दीपक पंवार को चौकी प्रभारी बाईपास (थाना नेहरू कॉलोनी) से स्थानांतरित कर मालदेवता (थाना रायपुर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कमलेश गौड़ को डिफेंस कॉलोनी चौकी से हटाकर हर्रावाला (थाना डोईवाला) भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा को नालापानी (थाना डालनवाला) से डिफेंस कॉलोनी चौकी (नेहरू कॉलोनी) में तैनात किया गया है।
इसी क्रम में मयंक त्यागी को थाना क्लेमेंटटाउन से हटाकर हर्बर्टपुर (थाना विकासनगर) का चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि विनोद राणा को डोईवाला से एसओजी देहात में नियुक्ति मिली है। सनोज कुमार को हर्बर्टपुर से क्लेमेंटटाउन थाना भेजा गया है।
अनित कुमार को प्रेमनगर से स्थानांतरित कर राजपुर थाना, विकसित पंवार को कैंट से ऋषिकेश थाना तथा विकास रावत को सहसपुर से डालनवाला थाना में तैनाती दी गई है। विवेक भंडारी को कुल्हाल (विकासनगर) से विकासनगर थाना भेजा गया है, जबकि रघुवीर सिंह कपरवाण को हर्रावाला चौकी से डोईवाला थाना में नियुक्त किया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। नए पदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।