न्यूज 127
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का काम करने के आरोप में मनोज गर्ग को छह साल के लिए पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने निलंबन पत्र जारी कर दिया है।
विदित हो कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव चल रहे है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के मनोज गर्ग पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करते दिखाई दिए। जिसकी जानकारी संगठन को लगी तो तत्काल प्रकरण में संज्ञान लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने मनोज गर्ग के कार्यो को पार्टी के अनुशासन के खिलाफ बताया है।
