Srinivasa Ramanujan: DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर याद किये गए गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन




नवीन चौहान.
गणित की मजबूत नींव रखने वाले हमारे महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रागंण में चल रहे गणित सप्ताह का भी आज समापन किया गया।

डीएवी सेंटेनरी पब्ल्कि स्कूल जगजीतपुर में 15 दिसंबर 2023 से 22 दिसंबर 2023 तक गणित सप्ताह मनाया गया। भारतीय गणितीय प्रतिभा श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को हुआ था। गणित को मान्यता देने के लिए भारत सरकार ने उनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

गणित सप्ताह के दौरान कक्षा 1 से 11 तक कई गतिविधियाँ आयोजित की गयी जैसे अबेकस का मॉडल, टेंग्राम्स, व्हील्स पर गणित, परसेंटेज जेस्ट, गणितीय रंगोली, गुणन के साथ मनोरंजन, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, परिधि और वास्तुकला, संख्याओं के साथ मनोरंजन और उल्लास आदि।
       
गणित में मैटिक शब्द सम्मिलित है
M-Memory
A-Ability
T-Talent
I-Intelligence
C-Capacity
सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों में ये सभी गुण खूब उजागर हुए। सभी गतिविधियों का उद्देश्य गणितीय अवधारणाओं की वैचारिक शिक्षा को मजबूत करना है।

छात्रों ने रंगोली, टेंग्राम और अबेकस में विभिन्न आकृतियों, पैटर्न में रचनात्मक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। गतिविधि ने न केवल गणित को मनोरंजक बनाया बल्कि छात्रों को खेल-खेल में अवधारणा की ठोस समझ विकसित करने में भी मदद की।

विद्यार्थियों ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय के प्रति सकारात्मक ऊर्जा प्रदर्शित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने सभी गणित शिक्षकों का हार्दिक धन्यवाद देते हुए इस तरह की गतिविधियों को कराते रहने की प्रेरणा दी जिससे बच्चों का समग्र विकास हो सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *