पुलिस कप्तान की फुल टॉस बॉल पर असामाजिक तत्व क्लीन बोल्ड




नवीन चौहान, हरिद्वार। धर्मनगरी की शांत फिजां में जहर घोलने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार वीके ने पहली ही फुल टॉस बॉल में क्लीन बोल्ड कर दिया। पुलिस कप्तान इन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने के लिये तत्काल एक्शन लेकर पूरे जनपद में पुलिस की फील्डिंग बिछा दी। पुलिसकर्मी पूरी रात असामाजिक तत्वों को चिंहित कर उनके घरों और ठिकानों पर दबिश देते रहे। पुलिस कप्तान के एक्शन का असर रहा कि दो असामाजिक तत्वों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। जबकि करीब आठ असामाजिक तत्वों को चिंहित कर गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है। शहर में शांति और सुरक्षा का वातावरण देने में पुलिस कप्तान ने पूरी मुस्तैदी और सूझबूझ का परिचय दिया है।
शुक्रवार की देर शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने कनखल क्षेत्र में दुकानों और रेहड़ी पर तोड़फोड़ कर सांप्रदायिक दंगा भड़काने का कार्य किया। जब इस घटना की जानकारी पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार वीके को लगी तो वह तत्काल एक्शन में आ गये। उन्होंने कनखल क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। पूरे इलाके में पुलिस लगा दी। असामाजिक तत्वों को चिंहित करने का कार्य शुरू करा दिया। इन असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी करने के लिये एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ कनखल जेपी जुयाल, कनखल थाना प्रभारी अनुज सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स को लगा दिया। पुलिस को अलर्ट कर दिया। शहर में शांति बनाये रखने की जनता से अपील की गई। पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार वीके ने असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार करने के लिये पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। पुलिस का मार्ग दर्शन किया। शुक्रवार की रात्रि और शनिवार को देर शाम तक पुलिस असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर सुरक्षित ठिकाने सलाखों के पीछे भेजने का काम करती रही। पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा ये रहा कि शहर में शांति दिखाई दी।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *