लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी: सर्वजोत सिंह




Listen to this article

न्यूज 127.
ओलंपियन सर्वजोत सिंह शनिवार को हरिद्वार पहुंचें। यहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सर्वजोत सिंह ने बच्चों से कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि आप जो कुछ भी करें मन लगाकर व माइंड को सैट कर करें, निश्चय ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

देहरादून से अम्बाला जाते समय अपने परिजनों के साथ जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र में पहुंचने पर सर्वजोत सिंह का संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी.चौहान, सचिव सुखवीर सिंह, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने स्वागत किया।
इस अवसर पर सर्वजोत सिंह ने संस्था में खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मिलकर उन्हें खेल के टिप्स देकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने उनके साथ फोटोशैशन कराया व आटोग्राफ लिए।

इस मौके पर परमजीत सिंह वाईस प्रिंसिपल डी.पी.एस., आलोक शर्मा, कुलभूषण शर्मा, सतबीर मलिक सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।