न्यूज 127, मेरठ।
सरधना विधानसभा के दौराला मंडल में सुमित्रा फार्म हाउस में आयोजित विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के ऊर्जावान उत्साह, अटूट प्रतिबद्धता और असीम जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारी नीतियां और कार्य जन-जन के दिलों में बस चुके हैं।

विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत संगठन की मजबूती है। इस दौरान उन्होंने आगामी रणनीतियों और बूथ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि रात-दिन मेहनत करने वाले हमारे मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और अभिनंदन का यह विशेष क्षण है जो पार्टी को दिन-रात मजबूत करने में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने की। महामंत्री अंकुर मुखिया, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, अनुज राठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सेठी, सतेंद्र भराला, दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, आशीष प्रताप, नितिन शर्मा, ओम प्रकाश पाल, विनोद जैन, विक्रम सोम, धीर सिंह सैनी, प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक सैनी, रवि पूनिया, मोहित राणा, आशीष अहलावत, संजीव राणा, उदय प्रताप व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




