प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मिलकर खुशी से झूम उठे कांग्रेसी, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हरिद्वार पहुंचकर कांग्रेसियों में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 1977, 79 में भी हारी है, लेकिन हर हार के बाद कांग्रेस पनुः उठ खड़ी हुई है। आप सभी को हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उत्पीड़न किया गया। सहाय आयोग का गठन कर इंदिरा गांधी पर अनर्गल आरोप लगाने का कार्य जनता पार्टी ने किया। कांग्रेस एक बार फिर नए जोश और उत्साह के साथ एकजुट होकर सत्ता पर काबिज होगी। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी की जन्मतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।IMG_20171119_124751
कनखल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेसियों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नहीं है। नगर निकाय व 2019 व 2022 की चुनौती सामने है। हम उस चुनौती को स्वीकार करते हैं और इस चुनौती से पार पाने का कार्य कर रहे हैं। यही इंदिरा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज हमारा नेतृत्व सोनिया व राहुल गांधी के पास है। सोनिया गांधी ने देश के प्रधानमंत्री का पद ठुकराकर कांग्रेस पार्टी की सेवा करने का संकल्प लिया। जिसका नजीता यह निकला की दस वर्षों तक यूपीए की सरकार बनी ओर देश को आगे ले जाने का कार्य किया। आज पूरा देश राहुल गांधी की ओर टकटकी लगाए देख रहा है। आप और हम चाहते हैं कि राहुल गांधी आगे आकर कांग्रेस की कमान संभालने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिस राहुल गांधी का उपहास भाजपा के लोग उड़ाते हैं उस राहुल गांधी ने गुजरात ने ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी हैं कि देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के अध्यक्ष घर-घर जाकर वोट मांगने को मजबूर हैं। राहुल गांधी ने अपनी ताकत गुजरात के अंदर लोगों को दिखा दी है।IMG_20171119_123156

उन्होंने हरिद्वार के लोगों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। जिससे 2019 की चुनौतियों को फतेह करने का काम पूरा हो सके। इस अवसर पर ओपी चौहान, सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, अशोक शर्मा, भूपेन्द्र कुमार, सुन्दर सिंह मनवाल, अनिल चौधरी, राम विशाल देव, तोष जैन, बलवंत चौहान, संतोष चौहान, पुरूषोत्तम शर्मा, प्रधान तेलूराम, सुरेश ठाकुर, अरविन्द शर्मा एड़. सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *