सैक्स रैकेट संचालिका के साथ मिलकर दो कारोबारियों को लूटा, महिला दरोगा समेत तीन गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
सैक्स रैकेट संचालिका के साथ मिलकर जालौन के दो कारोबारियों को लूटने और उनसे रंगदारी वसूलने के मामले में रंगे हाथों पकड़ी गई। महिला दरोगा भुवनेश्वरी देवी और होमगार्ड संजीव कुमार समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने कारोबारियों पर भी देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज करने के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। बतादें जालौन निवासी दो कारोबारी गुरुवार रात दो युवतियों के साथ पनकी स्थित एक अपार्टमेंट में ठहरे हुए थे। दोनों युवतियां सेक्स रैकेट संचालिका ने उपलब्ध कराईं थीं।

बताया जा रहा है कि उसके बाद संचालिका ने पुलिस के मुखबिर राहुल शुक्ला को इसकी जानकारी दी थी। राहुल ने परिचित दरोगा भुवनेश्वरी देवी के साथ मिलकर फ्लैट में दबिश दी और दोनों कारोबारियों को दबोच लिया था। दोनों के साथ होमगार्ड संजीव कुमार विश्वकर्मा भी शामिल था।

महिला दरोगा ने गिरफ्तारी का डर दिखा कारोबारियों से जेवरात लूट लिए थे। शुक्रवार को जेवरात वापस करने के एवज में आरोपी महिला दरोगा ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने 50 हजार की रंगदारी वसूलते हुए महिला दारोगा को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा था।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक भुवनेश्वरी देवी, होमगार्ड संजीव कुमार और ठेले वाले माता प्रसाद गुप्ता को जेल भेजा गया है। राहुल शुक्ला फरार है। उसकी तलाश जारी है। माता प्रसाद गुप्ता के जरिये रकम का लेनदेन किया जा रहा था। इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है।

जांच में सामने आया कि सेक्स रैकेट संचालिका ही मुखबिर व पुलिस के साथ मिलकर वसूली का खेल करती है, इसलिए सेक्स रैकेट संचालिका, दो युवतियों के अलावा दोनों कारोबारियों पर भी देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों महिला आरोपी फरार हैं जबकि कारोबारी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *