उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मैदानी इलाकों में चल रही शीतलहर से जहां ठिठुरन लगातार बनी हुई है वहीं पाला गिरने से शरीर में गलन का अहसास बना हुआ है। कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गई है। घने कोहरा वाले स्थानों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं।
मौसम विभाग ने अभी तीन चार दिन मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना जतायी है। उत्तराखंड में मैदानी इलाके जहां ठंड से कांप रहे हैं वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरने का असर साफ दिखायी दे रहा है। ठंड के चलते लोग समय से पहले घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। ​राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी शीतलहर का असर दिखायी दे रहा है। मेरठ जनपद में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार की अलसुबह से ही घना कोहरा अपने पैर पैसारे हुए है। यही वजह है कि 11 बजे तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए। घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।