विश्व में युद्ध की जो स्थिति वह कभी भी हो सकती है विस्फोटक: राजराजेश्वराश्रम




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
कनखल स्थित राजराजेश्वराश्रम आश्रम में आयोजित संगोष्ठी में जहां ज्योतिषों और देवज्ञों ने विश्व युद्ध को लेकर अपने अपने विचार रखें। इसी क्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखें।
कार्यक्रम के बाद मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि विश्व अशांति के दौर से गुजर रहा है और विश्व में छुटपुट युद्ध हो रहे हैं ऐसी परिस्थिति में ज्योतिष और देवज्ञों के साथ मिलकर एक चर्चा आहूत की गई थी कि विश्व युद्ध की क्या संभावना है और इस दौरान भारत की क्या स्थिति रहेगी। क्या 2032 तक विश्व युद्ध की कोई संभावना है, इस सवाल पर कहा कि मुझे लगता है, अघोषित विश्व युद्ध तो चल ही रहा है। और अनौपचारिक किस क्षण में औपचारिक युद्ध में परिवर्तित हो जाएगा यह कहा नहीं जा सकता। क्योंकि हम जो गणना करते हैं वह भारतीय पंचाग और सूर्य चंद्रमा के सिद्धांत पर करते हें लेकिन विश्व के संदर्भ में वो जो पंचाग हैं वह सटीक नहीं बैठता है, इसलिए विश्व का खगोलीय मानचित्र जो है वह भारतीय काल गणना से पूर्ण रूप से हम समझ सकते हैं ऐसा मुझे नहीं लगता, इसलिए विश्व में जो विश्व युद्ध की जो सिथति है वह कभी भी विस्फोटक हो सकती है, यह मेरा अपना मानना है, इसलिए लोगों को धर्म का आचरण करना चाहिए। विश्व युद्ध होगा तो सनातन की ही जय जयकार होगी।