गुरूकुल कांगड़ी गोलीकांड में एबीवीपी के छात्र का नाम, यूं हुआ विवाद




Listen to this article

न्यूज 127
गुरूकुल कांगड़ी वि​श्वविद्यालय के पंडित लेखराम हॉस्टल के बाहर छात्र गुटों के झगड़े में एक एबीवीपी संगठन से जुड़े छात्र सूर्य प्रताप पर आरोप लगाया जा रहा है। जबकि आरोपी छात्र सूर्य प्रताप के करीबी समर्थक उसको पूरी तरह से निर्दोष बता रहे है। उनका कहना है कि गोली किसने चलाई, यह तो सूर्य प्रताप को भी नहीं पता है। जबकि घायल नीरज यादव के हाथ में गोली लगी है और उसका हायर सेंटर इलाज चल रहा है।
गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रावास प्रांगण के बाहर गोलीकांड ने गुरूकुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों के निगेहबानी के बाद छात्रों का अवैध तरी​के से हथियार रखना और गोलीबारी करना गुरूकुल प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस घायल नीरज यादव के बयान दर्ज करेगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास करेगी।
लेकिन एक बात तो साफ है कि इस पूरे विवाद के पीछे युथ फेस्टिवल के आयोजन को लेकर धरना प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर बयानबाजी है। पुलिस इस पूरे प्रकरण में घायल नीरज यादव की भूमिका की भी निष्पक्षता से जांच करेगी। सोशल मीडिया पर जारी तमाम बयानबाजी इस प्रकरण में खंगाले जायेगे। जिसके बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने में कामयाबी हासिल करेगी।
लेकिन सवाल जस का तस है कि गोली किसने चलाई और गोली चलाने की वजह क्या थी। गोली चलाने वाले कौन है।