न्यूज 127.
गुरुकुल कांगड़ी विवि में रविवार को छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें दोनों के बीच हुए विवाद के बीच गोली भी चली। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र बीएससी का छात्र बताया गया है। घायल छात्र का नाम नीरज यादव बताया गया है। यह घटना पंड़ित गुरूदत्त हॉस्टल की बतायी जा रही है।
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों के दो गुटों में झगड़ा, एक छात्र को लगी गोली


