उप राष्ट्रपति और यूपी के CM योगी समेत कई VVIP शहर में, 42 Km तक सुरक्षा का घेरा, देखें वीडियो




नवीन चौहान.
उप राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम वीवीआईपी का हरिद्वार आगमन हो रहा है। ऐसे में स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये हैं। परिंदा भी सुरक्षा घेरे को नहीं तोड़ सकेगा, ऐसी सुरक्षा व्यवस्था जा रही है। पुलिस मुख्यालय और शासन से भी लगातार दिशा निर्देश कर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटिरिंग की जा रही है।



पुलिस म​हानिदेशक अभिनव कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी रेंज करण सिंह नगन्याल स्वयं कार्यक्रम स्थल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में पुलिस को दिशा निर्देश दे रहे है। वीवीआईपी मूवमेंट की रिहर्सल कर रहे है। सुरक्षा में कोई चूक ना हो जाए, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।

आईजी रेंज करण सिंह नगन्याल ने न्यूज127 से वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 42 किलोमीटर तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जौली​ग्रांट एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक सड़क के दोनों और पुलिस सुरक्षा रहेगी। जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, 40 पीएसी के कमांडेंट प्रदीप कुमार राय सहित पुलिस के तमाम अधिकारी थाना प्रभारी व पुलिस फोर्स ने कार्यक्रम स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *