कौन है ये क्यूट लड़की जिसने याद कराये कॉलेज के दिन, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

अनुराग गिरि

मुंबई। क्या संभव है कि कॉलेज के दिनों में किसी टीनेजर लड़के को किसी बलखाती लड़की की चाल पर नजरे ना पड़ी हो। टीनेजर लड़की की अदाओं पर उसका दिल ना धड़का हो। टीनेजर लड़की भी रोज नये-नये फैशन के साथ लड़कों को मदहोश ना बनाती हो। बहुत से टीनेजर अपने दिलों को काबू कर लेते है। जबकि बहुत से टीनेजर इश्क का इजहार करने के लिये मुसीबतों का सामना करने के लिये तैयार हो जाते है। इन्ही प्रेमी प्रेमिकाओं के इश्क का महीना फरवरी चल रहा है। इश्क में पागल प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को खुश करने के लिये नये-नये तरीके अपना रहे है। ऐसे में इंटरनेट पर वायरल एक वीडियों ने देशभर में खलबली मचा दी है। इस वीडियों को देखने के बाद प्रेमी और प्रेमिका अपने बीते दिनों की याद ताजा कर रहे है। जो प्रेम में है वो इसका आनंद ले रहे है। इस वीडियो में स्कूल के स्टूडेंट्स दिखाई पड़ रहे हैं। एक बेहद प्यारी सी लड़की और हैंडसम सा लड़का दिखाई दे रहा है। आंखों ही आंखों में प्यार इजहार और इकरार हो रहा है। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इस वीडियों को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जो भी इस वीडियो को देख रहा है अपने कॉलेज के दिनों में पहुंच रहा है। आप भी इस वीडियों को देखकर कॉलेज के दिनों की याद ताजा कर लीजिये। इस वीडियो में लड़की की अदाएं लोगों को इतनी पसंद आ रही हैं कि इंस्ट्राग्राम पर उसके कुछ ही घंटों में चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ चुके हैं। साथ ही ट्विटर पर भी उसका नाम टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। यूजर्स भी twitter के जरिए अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं।

इस वीडियो में दिख रही लड़की मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हैं। 18 साल की प्रिया वारियर केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। वे इन दिनों त्रिशूर के विमला कॉलेज से बी. कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म Oru Adaar Love  के गाने Manikya Malaraya की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
देखें पूरी वीडियो-