न्यूज 127. मेरठ।
एनएच-58 पर कार के साथ स्टंट करने और हुड़दंग करने वाले युवकों की पुलिस ने पहचान कर कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। थाना टीपीनगर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
आरोपी युवकों ने हाइवे पर कारों से स्टंट किया था। यह स्टंट वेद व्यासपुरी पुलिस चौकी के पास किया गया था। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई थी।
सीओ स्वयं पूरे मामले की निगरानी करते हुए पुलिस टीम को गाइड कर रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच पड़ताल के बाद हुड़दंग में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य युवकों की भी पहचान कर तलाश में जुटी है।








