भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया ‘मजबूत बूथ’ का मंत्र










Listen to this article

न्यूज 127, दौराला/मेरठ।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दौराला मंडल की कार्यसमिति, सेक्टर संयोजक और बूथ समिति के सत्यापन को लेकर दौराला ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरेंद्र जाटव ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि “यूथ मजबूत, बूथ मजबूत, पार्टी मजबूत” के मूल मंत्र पर ही हमारी जीत टिकी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनावों के लिए अभी से अपनी-अपनी टीमें बनाकर धरातल पर जुट जाएं। मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आगामी चुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करना है, और इसके लिए हर बूथ को अभेद्य किला बनाना होगा।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती और बूथ सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री पूनम वाल्मीकि, गन्ना समिति डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, मंडल महामंत्री मोहित राणा, विनीत गुर्जर और धीरेन्द्र अहलावत उपस्थित रहे।

इनके अलावा कार्यक्रम में डॉ. धनेश, मनोज शर्मा, अंकुर चौहान, मुदित शर्मा, धर्मेंद्र अहलावत, मुदित विहान, इंजीनियर विनीत विहान, प्रशांत अहलावत, संजय नामदेव, रामबीर अहलावत, अमित गुप्ता, मिंटू कश्यप, अक्षय गुप्ता, विनोद प्रजापति, ओमेंद्र चौधरी, विपिन चौधरी, अनिल चौहान, नवनीत खरे, अवनीश अहलावत, सोनू प्रजापत, सचिन, विवेक सैन सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद रहे।