राजस्थान की महिला परिचालक ने गंगा में लगायी छलांग, पुलिस ने बचायी जान




Listen to this article

न्यूज 127.
एक महिला के अचानक गंगा में कूदने से हड़कंप मच गया। समय रहते पुलिस ने महिला को गंगा से बाहर निकालकर बचा लिया। महिला का कहना है कि उसके साथी कर्मचारी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी थी जिससे वह तनाव में आ गई और अपनी जान देने का प्रयास किया।

गंगा से बचाकर पुलिस से महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक महिला राजस्थान रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत है। महिला का आरोप है कि उसके किसी सहकर्मी ने उसका फेक फोटो बनाकर वायरल कर दिया, जिसे लेकर वह परेशान हो गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला मूलरूप से कोटपुतली राजस्थान की रहने वाली है। सोमवार को तपोवन आई थी। राजस्थान पुलिस ने टिहरी गढवाल पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद मुनिकी रेती पुलिस ने महिला की खोजबीन की।

पुलिस को महिला ब्रह्मपुरी में मिल गई लेकिन जैसे ही महिला को पुलिस के आने की भनक लगी उसने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी।लेकिन समय रहते पुलिस ने महिला को बचा लिया। महिला ने बताया कि वो राजस्थान परिवहन विभाग में कंडक्टर है और उसके सहकर्मी ने उसकी वीडियो ​एडिट कर वायरल की।