न्यूज 127.
पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह छह बजे गंगा में जल स्तर चेतावनी स्तर 293 मीटर तक पहुंच गया, जबकि सवा आठ बजे यह बढ़कर 293.10 मीटर हो गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित विभिन्न माध्यमों से नदियों के जल स्तर, वर्षा, जल भराव आदि से संबंधित पल–पल की जानकारियां ले रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों/कर्मचारियों को फील्ड में बने रहने के निर्देश दिये हैं। स्थापित बाढ़ चौकियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए नागरिकों से नदी तटीय इलाकों से दूर रहने व निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की गई है।
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश रोशनाबाद में हुई है। यहां बारिश 95 मिमी दर्ज की गई है। हरिद्वार में सबसे कम 42 मिमी बारिश दर्ज हुई है। रुड़की में 50 मिमी, भगवानपुर में 58 मिमी बारिश दर्ज की गई है। लक्सर में भी बारिश का आकंड़ा 85 मिमी दर्ज किया गया है।
मंगलवार सुबह सवा आठ बजे न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.10 मीटर दर्ज किया गया, पानी का इन फ्लो 149997 क्यूसेक और डिस्चार्ज 144810 क्यूसेक रहा। गंगा का चेतावनी स्तर 294 मीटर है।



