एचआरडीए की रुड़की में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माण के खिलाल लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को रुड़की में एक अवैध निर्माण के खिलाफ सील की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा है।
प्राधिकरण के मुताबिक रुड़की में दिल्ली मुख्य मार्ग मांडवली में संजय द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण द्वारा उक्त अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किया गया है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ता द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माण को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।